{"_id":"6ae24b28b1c4fe76230f8b5d","slug":"mp-chandrashekhar-raises-questions-about-law-and-order-following-an-attack-on-a-judicial-officer-in-agra-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-194146-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने आगरा में न्यायिक अधिकारी पर हमले को लेकर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने आगरा में न्यायिक अधिकारी पर हमले को लेकर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन
112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस सहायता नहीं मिलने का आरोप, मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
नगीना।28अक्तूबर।
आगरा में अपर जिला जज पर हमले, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि जब न्यायपालिका से जुड़े लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा।
सांसद चंद्रशेखर ने अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि आगरा में अपर जिला जज पर हमला किया गया। उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देने के साथ कार में आग लगाने की कोशिश भी की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किए जाने के बावजूद पुलिस सहायता नहीं मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए सवाल उठाया कि जब न्यायपालिका के लोगों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। सांसद ने इस घटना को प्रदेश सरकार के कानून-व्यवस्था संबंधी दावों पर सवाल खड़े करने वाला मामला बताया। उल्लेखनीय है कि घटना के संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपी भूपेंद्र और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।