{"_id":"68e40a7b53e110866e051d78","slug":"fake-pan-masala-manufacturing-factory-busted-bijnor-news-c-27-1-bij1010-162128-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी
Mon, 06 Oct 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर में अवैध रूप से गुटखे की नकली फैक्ट्री को सील करती टीम। स्रोत विभाग
नूरपुर (बिजनौर)। एसआईबी अधिकारी विपिन तिवारी व अनिल राय और खाद्य रसद अधिकारी संजीव सिंह की संयुक्त टीम ने सोमवार को नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की, जिसमें लाखों का कच्चा व तैयार माल बरामद हुआ है।
चांदपुर निवासी गगन पान मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर अर्पित जावा की शिकायत पर कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर स्थित एक मकान में चल रही नकली पान मसाला फैक्टरी पर कार्रवाई की गई है। टीम को मौके से पैकिंग मशीन, गगन मार्का पान मसाला का तैयार माल व बड़ी मात्रा में खाली पाउच भी बरामद किए। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में 15 बोरे तैयार माल, नाै कट्टे कच्चा माल, कांटा, पैकिंग मशीन उपकरण भी बरामद किए।
टीम माैके से पकड़े गए युसूफ से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौके पर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर विपिन तिवारी, अनिल राय,जीएसटी तथा खाद्य रसद के चीफ संजीव सिंह मौजूद रहे। टीम ने बरामद माल को जब्त कर कमरे को सील कर दिया।
विज्ञापन
ये है आरोपी
टीम ने बताया कि मोहल्ला कबीरनगर निवासी अब्दुल रहमान अपने साथी कुंडा निवासी युसूफ व गाजियाबाद के रटौल निवासी साजिद व ताहिर के साथ मिलकर नकली गुटका बनाने का काम कर रहे थे।
खाद्य विभाग की टीम ने एकत्र किए चार नमूने
छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने गुटके के पाउच, रॉ मेटेरियल, तंबाकू आदि नमूने लिए। टीम ने सीज किए तैयार और कच्चे की माल की कीमत दो लाख 90 हजार 447 रुपये आंकी हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने तक माॅल सीज रहेगा।