{"_id":"5e2494f28ebc3e4b0658a781","slug":"fake-cases-will-come-back-if-sp-government-is-formed-bijnor-news-mrt4647121124","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा सरकार बनने पर फर्जी मुकदमे वापस होंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा सरकार बनने पर फर्जी मुकदमे वापस होंगे’
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सीएए का विरोध करने वाले जिन लोगों के खिलाफ भी झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें जेल भेजने का काम किया है। प्रदेश में सपा की सरकार आने पर सभी फर्जी मुकदमे वापस कराए जाएंगे। दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार दोपहर नगीना में एक बैंक्वेट हॉल में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी व देश की मोदी सरकार जन विरोधी कार्य करने में लगी है। कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। नगीना सहित पूरे प्रदेश में सैकड़ों लोगों को झूठे मुकदमों में जेल भेजा गया। कहा कि सपा की सरकार बनने पर सभी लोगों के साथ न्याय होगा। वरिष्ठ सपा नेता ताहिर सिद्दीकी की अध्यक्षता व शमशाद रशीद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, नूरपुर के विधायक नईम उल हसन, नजीबाबाद के विधायक तसलीम अहमद, सपा जिला अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन आदि सपाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव बीते दिनों अपने निकाह से पूर्व अचानक मरने वाले दूल्हा अब्दुल्ला के मोहल्ला काजी सराय स्थित घर भी गए। उनके पिता से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।