{"_id":"59f76b594f1c1bd7538ba2e1","slug":"fair-on-the-banks-of-bhagirathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी के तट पर सजने लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी के तट पर सजने लगा मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में लगे तंबू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुर कुटी में महात्मा विदुर की कुटी के सामने भागीरथी के तट पर गंगा मेला सजकर तैयार हो गया है। मेले में तंबुओं का शहर बसने लगा है। मेले का उद्घाटन आज डीएम जगतराज करेगें। मेला पांच नवंबर तक चलेगा। मेले की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। मेले में पीआरडी के जवानों ने सफाई अभियान चलाया ।
महात्मा विदुर की कुटी के सामने गंगा के किनारे मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला पूरी तरह सजने लगा है। मेले में लगी दुकान हो या कैंप को सब का सजाने का काम चल रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विशाल कुमार व्यायाम प्रशिक्षक दान सिंह बोरा, वरिष्ठ सहायक तिलकराम, हरपाल सिंह ने पीआरडी के जवानों के साथ नमामि गंगे अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। लोगों से गंगा किनारे गंदगी नहीं करने की अपील की गई। मेले के उद्घाटन के बाद श्रद्धालु भी गंगा किनारे अपने तंबू लगाकर जा बसेेेंगे। आज शाम से श्रद्धालुओं का रैला भी मेले में पहुंचना शुरू हो जाएगा।
गंगा मेले में गंगा के लगातार घट रहे जल ने जिला पंचायत की टीम की मुसीबत बढ़ा दी है। टीम को तीसरी बार गंगा का घाट बनाना पड़ रहा है। इसे लेकर टीम को खूब कसरत करनी पड़ रही हैं। जब मेला लगना शुरू हुआ तो गंगा की धारा करीब एक हजार फीट की चौड़ाई में बह रही थी। अब ये सिमट कर 300 फीट चौड़ी रह गई है। गंगा के घाट को अब तीसरी बार गंगा के बाईं ओर बनाया जा रहा है। गंगा में बेरीकेडिंग का काम भी नए सिरे से शुरू किया गया है। अफसरों की माने तो पिछले 20 साल में गंगा मेले के दौरान इतनी नहीं सिमटी थी जितनी इस बार सिमटी है।