फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Faced with Guldar everyday, farmers are afraid to go to the farm

Bijnor News: रोज हो रहा गुलदार से सामना, खेत पर जाते डर रहे किसान

Tue, 11 Jul 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Faced with Guldar everyday, farmers are afraid to go to the farm
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में वन ​विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- हरेवली क्षेत्र में रोजाना कहीं न कहीं दिख रहा था गुलदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हरेवली /धामपुर। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लोग गुलदार के आतंक से जूझ रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी गुलदार को पकड़ने के लिए महज खानापूर्ति है। ग्रामीणों में गुलदार के आतंक से दहशत है।
गांव शाहजादपुर के लोगों ने बताया कि जैसे ही सोमवार को दोपहर बाद उन्हें पता लगा कि कि गुलदार ने अहसान और अफजाल पर हमला कर दिया है तो वह तुरंत लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गुलदार को उन्होंने चारों तरफ से घेर लिया। गुलदार लोगों की भीड़ को देखकर झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीण गुलदार के निकट पहुंच गए। जैसे ही गुलदार पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला किया तो गुलदार ने इस दौरान गांव के थम्मन सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि यदि वह लाठी-डंडों से गुलदार को नियंत्रित न करते तो वह और कई लोगों को हमला कर जख्मी कर सकता था। गुलदार अब तक उनके गांव से कई पालतू, निराश्रित पशु और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। एक महीना पहले गुलदार ने शेरकोट के दो किसानों को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था, जिनका अभी भी उपचार चल रहा है। हरेवली में चार दिन पहले गुलदार ने एक निराश्रित पशु को निवाला बना लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के आतंक से उनका जीना मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधिकारी घटना से अवगत होने के बाद भी गुलदार को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे, जबकि वन्यजीवों को नियंत्रित करने का दायित्व वन विभाग के अधिकारियों का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed