फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Face capture of beneficiaries is not being done, nutrition distribution is affected

Bijnor News: लाभार्थियों के नहीं हो रहे फेस कैप्चर, पोषाहार वितरण प्रभावित

Fri, 09 Jan 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Face capture of beneficiaries is not being done, nutrition distribution is affected
नजीबाबाद में फेस कैप्चर नहीं होने की ​शिकायत लेकर कार्यालय पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।संवाद
- बाल विकास एवं पोषाहार विभाग कार्यालय पहुंची कार्यकर्ता, जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। पोषाहार वितरण में विभाग की फेस कैप्चर प्रक्रिया से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परेशान हैं। काफी लाभार्थियों के ऑनलाइन फेस कैप्चर नहीं होने से उन्हें पोषाहार नहीं मिल पा रहा। विभाग द्वारा पोषाहार वितरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से फेस कैप्चर डिटेल और साक्ष्य मांगा जा रहा है।
बाल विकास एवं पोषाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती, धात्री और बच्चों को वितरित करती हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन पोषाहार वितरण प्रक्रिया में लाभार्थियों के फेस कैप्चर नहीं होने की कोऑर्डिनेटर गौरव चौधरी से शिकायत की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं विजय लक्ष्मी, शोभारानी, फरहीन, जूली कौशिक, हिना, दीपा, निर्मला, अनित कौर आदि का कहना था कि लाभार्थियों द्वारा उन्हें पोषाहार देने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि अनेक लाभार्थियों के फेस कैप्चर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जूली कौशिक, गुलिस्ता सहित करीब 37 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति अप्रैल 2025 में हुई थी। नई नियुक्ति पाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभी तक मानदेय नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद और नूरपुर का कार्यभार देखरेख रहे प्रभारी सीडीपीओ सतीश गढ़वाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नेट बंद कर फोटो कैप्चर करने और 24 घंटे के बाद मोबाइल रिफ्रेश कर फोटो कैप्चर हो जाने की जानकारी दी। सीडीपीओ ने बताया कि नई नियुक्ति वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नेशनल बैंकों से संबंधित खाते जोड़े जा रहे हैं। शीघ्र ही मानदेय खातों में पहुंचेगा।

- एजाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed