{"_id":"603154ec8ebc3ee94b35d149","slug":"excise-department-constituted-teams-nazibabad-news-mrt526376912","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने गठित कीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने गठित कीं टीमें
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने गठित कीं टीमें
नजीबाबाद। आबकारी विभाग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और होली पर्व को देखते हुए शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसेगा।
आबकारी आयुक्त मेरठ जोन महेंद्र सिंह, उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद आरके निगम ने आबकारी विभाग को शराब के अवैध कारोबारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अभियान छेड़ने का निर्देश दिया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कृष्ण मुरारी सिंह ने पंचायत चुनाव और होली पर्व को देखते हुए शराब का अवैध कारोबार करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी ने बताया कि सूचनाओं के आधार पर आबकारी विभाग नजीबाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों को चिह्नित कर रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ने के लिए टीम गठित करने की जानकारी दी। उधर, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने भी आबकारी विभाग को शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने तथा लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।