फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Every corner of the examination centers will be under the supervision of the third eye

Bijnor News: तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा परीक्षा केंद्रों का कोना-कोना

Sat, 28 Jan 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Every corner of the examination centers will be under the supervision of the third eye
- परीक्षा केंद्रों पर रहेगी दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती
विज्ञापन

- पेपर पैकेट खोलते समय नहीं रखेंगे मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा केंद्रों का कोना कोना तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक और अन्य कोई भी अधिकारी के पास पेपर खोलते समय मोबाइल नहीं रख पाएंगे। करीब दो हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा में रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अधिकारियों पर निगाह रहेगी। डीएम उमेश मिश्रा ने दो टूक कह दिया है कि कहीं भी चूक सामने आई तो मौके पर ही सख्त कार्रवाई होगी।
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए 133 केंद्र बने हैं। वर्ष 2023 की परीक्षा में वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के मुकाबले दो केंद्र बढ़े हैं। परीक्षा केंद्र तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है। केंद्र शासन से तय मानकों के अनुसार बने हैं। तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में बनी समिति तथा डीआईओएस केंद्रों का दो दो बार निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों की बैठक महात्मा विदुर सभागार में ली। बैठक में एसपी दिनेश कुमार, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन होनी है। परीक्षा में जरा सी भी ढील बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा केंद्र का कोना कोना सीसीटीवी कैमरे से कवर होना चाहिए। गैलरी में भी कैमरे लगे हो। परीक्षा केंद्रों के आसपास सड़कों से जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी निगाह रखी जाए। बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र में घुसना नहीं चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय हरेक का पहचान पत्र अर्थात आईडी कार्ड आवश्यक रूप से देखा जाए।
स्ट्रांग रूम अलग हो
डीएम उमेश मिश्रा ने सख्ती से कहा कि प्रश्नपत्र तथा उत्तर पुस्तिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य कक्ष से अलग हो। स्ट्रांग रूम में आवाजाही कतई नहीं होनी चाहिए। स्ट्रांग रूम में अंदर कोना कोना कवर करने को कैमरे हो। स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार पर निगरानी को कैमरे लगे हो।
पेपर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुलेंगे
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि परीक्षा में पेपर का पैकेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में खुलेंगे। इनके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति स्ट्रांग रूम में नहीं होना चाहिए। पेपर का पैकेट खोलते समय किसी के भी पास मोबाइल नहीं होना चाहिए। पेपर के पैकेट पर पेपर की तारीख, विषय ,पारी को अच्छी तरह देख लिया जाए।
ये रख सकेंगे मोबाइल
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल व अन्य तकनीकी सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। केंद्र व्यवस्थापक इसे अच्छी तरह सुनिश्चित कर लें। केवल स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ही मोबाइल रख सकेंगे। परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कक्ष निरीक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, लिपिकों के पास पहचान पत्र होने चाहिए। ड्यूटी पर नहीं आने वाले कक्ष निरीक्षकों के साथ सख्ती से निपटें।

परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा
एसपी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस की कोई कमी नहीं है। करीब 2000 पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक पाली में एक हैड कांस्टेबल के साथ पांच पुलिस कर्मी स्थाई रूप से तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मी रहेंगी। थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी टीम के साथ लगातार गश्त करेंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सशक्त सुरक्षा बल चौबीस घंटे परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed