फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Even on Teej, the market remained unimpaired

तीज पर भी बेरौनक ही रह गया बाजार

Thu, 23 Jul 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even on Teej, the market remained unimpaired
बिजनौर में हरियाली तीज के अवसर पर चुडियां खरीदती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
तीज पर भी बेरौनक ही रह गया बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस के चलते तीज के त्योहार पर बाजार बेरौनक है। चूड़ी व अन्य सामान की दुकानें तो सजी हैं पर उन पर ग्राहक नहीं हैं। इसे लेकर व्यापारी भी परेशान हैं। व्यापारियों की मानें तो इस बार तीज पर पिछले साल के मुकाबले आधे सामान की भी बिक्री नहीं हुई है।
श्रावण मास में पड़ने वाली हरियाली तीज पर हर साल बाजार में भारी रौनक रहती थी। आलम यह रहता था कि तीज से पहले जाम के हालात बने रहते थे। पर कोरोना वायरस ने इस बार बाजार को बेरौनक कर दिया है। बाजार में लोग तो आ रहे हैं पर खरीदारी कुछ नहीं कर रहे हैं। कई दुकानदार तो हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सराफा बाजार का तो बुरा हाल हे। वहां दुकानें तो खुली हैं पर उन पर ग्राहक नहीं है। महिलाओं के शृंगार की दुकानों पर भी यही हाल है। तीज पर महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर सजने संवरने के लिए जाती हैं। पर इस बार तीज पर ऐसा नहीं है। ब्यूटी पार्लर भी सुनसान पड़े हैं। कोरोना वायरस के डर से इस बार महिलाएं नजर नहीं आ रही हैं। चूड़ी की दुकानों पर चूड़ी व अन्य दुकानें सजी हैं। घंटाघर पर चूड़ी बेचने वालों ने ठेलों पर भी चूड़ी सजा रखी हैं पर उन पर ग्राहक दिखाई नहीं दे रहे हैं। देहात क्षेत्र की महिलाएं जरूर बाजार में आ रही हैं। उन्हें कोरोना का कोई डर नहीं है। पर ये महिलाएं भी बाजार में सामान खरीदने से हिचकिचा रही हैं।
विज्ञापन

चांदनी मार्केट में चूड़ी की दुकान करन वाले बाबर का कहना है कि इस बार तीज पर आधा सामान भी नहीं बिक पा रहा है। तीज से पहले ही उन्होंने दुकान पर सामान सजा लिया था पर इसकी कम ही बिक्री हो रही है। घंटाघर के पास चूड़ी की दुकान करने वाले खुर्रम व शब्बीर मार्केट में चूड़ी की दुकान करने वाले नदीम शम्सी के मुताबिक उनकी दुकान पर भी आधा माल नहीं बिका है। इक्का दुक्का ग्राहक ही इस बार आ रहे हैं। सराफा व्यापारी राजकुमार वर्मा के मुताबिक सराफा बाजार सूना है। जरूरतमंद इक्का दुक्का ग्राहक ही बाजार में दिखाई दे रहे हैं। बीकानेर मिष्ठान भंडार के स्वामी सौरभ सिंघल के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते इस बार घेवर, गुंजिया, मटरी के ग्राहकों में कमी आई है। पिछले दो दिन से घेवर के खरीदार की संख्या बढ़ी है। इस बार मिठाई का कारोबार पिछले साल के मुकाबले आधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed