{"_id":"5f68f2cb8ebc3ef4826d1938","slug":"eo-lodges-report-against-chairman-sons-in-law-bijnor-news-mrt5024652156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने चेयरमैन पुत्रों, दामाद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने चेयरमैन पुत्रों, दामाद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका ईओ और पालिका अध्यक्ष पुत्रों के बीच चल रहा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अधिशासी अधिकारी ने चेयरमैन पुत्र अमन अख्तर, इमरान अख्तर तथा दामाद दानिश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा है कि 17 सितंबर की शाम चेयरमैन अख्तर जलील के पुत्र अमन ने उन्हें चेयरमैन कार्यालय में बुलवाया था। नहीं आने पर उसने उनके दरवाजे की बार-बार घंटी बजाई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस के पहुंचने पर वह बाहर आए तब तक चेयरमैन के दूसरे पुत्र इमरान अख्तर ने भी पहुंच कर पुलिस के सामने ही उनके साथ अभद्रता की। माफी मांगने के लिए कहा। इससे पहले भी दोनों भाई और इनका बहनोई दानिश उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं। पुलिस ने उप जिलाधिकारी के आदेश पर तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चेयरमैन अख्तर जलील ने भी अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि उनके पुत्र पर एकतरफा कार्रवाई करके फर्जी तरीके से मामले दर्ज किया गया है।