फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entrepreneurs raised the demand for starting jungle safari throughout the year

Bijnor News: उद्यमियों ने पूरे वर्ष जंगल सफारी शुरू करने की मांग उठाई

Fri, 17 Jul 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the demand for starting jungle safari throughout the year
बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी कुछ महीने के लिए चलती है। ऐसे में उद्यमियों ने पूरे वर्ष जंगल सफारी शुरू करने की मांग की। उद्यमियों का कहना है कि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद होने से आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईआईए के डिविजनल अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने मुख्यालय को पत्र लिखकर शासन को पत्र भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व पहले जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क लैंडस्केप का अभिन्न हिस्सा था। वर्तमान में यह बिजनौर में स्थित है। पारिस्थितिक संरचना, समृद्ध जैव-विविधता एवं पर्यटन संभावनाओं की दृष्टि से यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियां अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के समान ही हैं। कॉर्बेट रिजर्व की झिरना रेंज, ढेला रेंज, दुर्गा रेंज में वर्षभर जंगल सफारी संचालन की व्यवस्था है जबकि, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्तमान में सफारी संचालन सीमित अवधि तक ही उपलब्ध है। जिससे पर्यटन गतिविधियों की निरंतरता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

वर्षभर जंगल सफारी के संचालन से स्थानीय समुदाय-विशेषकर जिप्सी चालक, गाइड, होटल व्यवसायी एवं अन्य पर्यटन-संबद्ध वर्ग को स्थायी रोजगार प्राप्त होगा। पर्यटन को सुदृढ़ प्रोत्साहन मिलेगा तथा राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि संभव होगी। इसलिए, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्षभर सफारी संचालन की पहल की जाए। इससे क्षेत्रीय औद्योगिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed