{"_id":"6484cc7928d0d5c94e019d69","slug":"entered-into-the-hospital-and-molested-the-receptionist-filed-a-report-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-4790-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अस्पताल में घुसकर रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अस्पताल में घुसकर रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के एक अस्पताल में घुसकर एक युवक ने रिसेप्शनिस्ट युवती से छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पहले भी कई बार उक्त युवती को परेशान कर चुका है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती नजीबाबाद मार्ग स्थित एक अस्पताल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती है। जिसकी ओर से पुलिस को तहरीर देकर रिपाेर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया कि मोहित निवासी महर्षि कॉलोनी निकट आदोपुर बिजनौर कई दिनों से छेड़खानी कर रहा है। शुक्रवार को आरोपी मोहित फिर से अस्पताल में पहुंचा और छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।