{"_id":"680a7eeb202c09b5e80f7de0","slug":"enrollment-did-not-increase-in-council-schools-notices-issued-to-teachers-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-148333-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: परिषदीय स्कूलों में नहीं बढ़े नामांकन, शिक्षकों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: परिषदीय स्कूलों में नहीं बढ़े नामांकन, शिक्षकों को जारी किए नोटिस
Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में परिषदीय स्कूलों में अभी तक 15093 नामांकन नए हुए हैं। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना शिक्षकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। जिले में करीब 750 स्कूल ऐसे हैं, जहां 50 व उससे कम छात्रों की संख्या है। नामांकन नहीं बढ़ाने वाले परिषदीय स्कूलों व अध्यापकों से नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगे जा रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कालोनी में एक शिक्षामित्र तैनात है, यहां उन्होंने करीब 9 नए प्रवेश कराएं है। मंडावली सैदू प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षक, एक शिक्षामित्र है। प्रधानाध्यापिका दीप शिखा अग्रवाल ने बताया कि नए सत्र के लिए 15 दाखिले किए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय स्वाहेड़ी बुजुर्ग की इंचार्ज अध्यापिका के अनुसार अभी तक नए 18 प्रवेश किए गए। विद्यालय में तीन अध्यापक और तीन शिक्षामित्रों का स्टाफ है।
प्राथमिक विद्यालय खाना पट्टी उर्फ गढ़ी बगीची की इंचार्ज अध्यापिका सोनी कुमारी ने बताया कि विद्यालय में नए सत्र के लिए 22 छात्रों के दाखिले किए गए हैं। हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर गढ़ी विद्यालय में दस नए छात्रों का नामांकन हुआ। यहां 70 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। पिछले वर्ष 79 बच्चे थे, कक्षा पांच में 18 पास हुए है। एक प्रधानाचार्य, दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षा मित्र तैनात है। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन बढ़ाने पर पूरा जोर है। सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों से नामांकन का ब्योरा मांगा जा रहा है। प्रवेश नहीं करने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।