फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encroachment will be removed by itself in three days

तीन दिन में स्वयं हटा लेंगे अतिक्रमण

Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed by itself in three days
बिजनौर पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों के संग बैठक करते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। पुलिस अफसरों ने सोमवार को जिलेभर के व्यापारियों के संग बैठक की, जिसमें अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को आश्वासन दिया कि वे तीन दिन के भीतर अतिक्रमण खुद ही हटा लेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने व्यापारियों के संग बैठक की, जिसमें अतिक्रमण से लेकर सुरक्षा और अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। खासकर अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। एसपी ने कहा कि प्रशासन की ओर से हटवाए जा रहे अतिक्रमण में सभी को सहयोग करना होगा। अगर व्यापारी अपनी दुकान के आगे किया गया अतिक्रमण खुद ही हटा लें तो बेहतर होगा। पुलिस प्रशासन की टीम को भी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। कहा कि व्यापार मंडल के सदस्यों से कहा जाए कि खुद ही अतिक्रमण हटा लें। व्यापारियों ने तीन दिन के भीतर खुद ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। वहीं एसपी ने कहा कि कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। हर संभव मदद समय पर की जाएगी। वहीं सभी को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed