{"_id":"614e179a8ebc3efac16447f6","slug":"encroachment-removed-from-public-places-bijnor-news-mrt5577381150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थलों से हटाया अतिक्रमण
स्योहारा। नगरपालिका, राजस्व विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के सार्वजनिक कुएं, तालाब सहित अनेक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया।
शुक्रवार को मंडलायुक्त के आदेश पर एसडीएम के दिशा निर्देश में अधिशासी अधिकारी एपी पांडे, नायाब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस बल व जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे व अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के पहुंचने से लोगों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने सबसे पहले सब्जी मंडी स्थित सार्वजनिक कुएं पर से अतिक्रमण हटाया। अधिशासी अधिकारी एपी पांडे ने बताया कि शिकायतकर्ता सुशील वर्मा ने मंडल आयुक्त सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसका निस्तारण करते हुए सार्वजनिक कुएं पर किए गए। अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी धामपुर के दिशा निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गिराया गया। इसी के साथ गाटा संख्या 2709 पर मोहम्मद यामीन सभासद वार्ड 5 की शिकायत पर नूर मस्जिद के पीछे स्थित तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए तालाब की खुदाई कराते हुए तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कराया गया। संयुक्त टीम ने मौहल्ला तलाई में मोहम्मद यूनुस अकरम से भी अपने स्तर से कुएं पर किए गए अवैध निर्माण कार्य हटाने को कहा है। थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर, राजस्व निरीक्षक योगेश कुमार, लेखपाल बलवंत सिंह, अवर अभियंता सिविल सागर, देवेंद्र सिंह लेखा लिपिक देवेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद शान, अमित कुमार, ओमप्रकाश सिंह, एसआई हरीश कुमार, देवेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।