{"_id":"6966919ab7d47757f3079b94","slug":"employment-officer-transferred-rs-481-lakh-under-mnrega-to-husbands-account-bijnor-news-c-27-1-bij1007-169860-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोजगार सेवक ने पति के खाते में कराया मनरेगा का 4.81 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोजगार सेवक ने पति के खाते में कराया मनरेगा का 4.81 लाख का भुगतान
विज्ञापन
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुर उदयपुर की रोजगार सेवक शैला अंजुम अपने ब्लॉक पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज के साथ मिलकर अपने पति के विभिन्न बैंक खातों में मनरेगा का चार लाख 81 हजार 448 रुपये का भुगतान कर दिया। 2020-21 से 2024-25 तक किए गए इस भुगतान के मामले में बीडीओ मनवीर सिंह की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बीडीओ से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत चांदपुर उदयपुर में मनरेगा के अंतर्गत रोजगार सेवक शैला अंजुम पत्नी शहाबुद्दीन द्वारा अकुशल तथा कुशल श्रमिकों की जॉब कार्ड और आईडी बनवाई गई। कंप्यूटर आपरेटर मनोज से साठ-गांठ कर श्रमिकों की आईडी पर शैला अंजुम के पति शाहबुद्दीन के पांच बैंक खाते मैप कराए गए। इसके बाद 481448 रुपये का अलग-अलग तिथियों में भुगतान इन खातों में किया गया। चांदपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामौतार सिंह तथा नसीम अहमद पुत्र शराफत हुसैन सहित तीन अकुशल श्रमिकों का 100858 रुपये तथा हरकेश सिंह, सलीम अहमद, पंपनो उर्फ पूनम देवी, शहाबुद्दीन अहमद पुत्र बाबू, करन सिंह समेत पांच कुशल श्रमिकों का
380590 रुपये का भुगतान शैला अंजुम द्वारा अनियमितता करके अपने पति शहाबुद्दीन के बैंक खातों में जमा कराया गया है। बीडीओ की ओर से रोजगार सेवक शैला अंजुम तथा कार्यालय कंप्यूटर आपरेटर मनोज के खिलाफ अनियमितता तथा सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही है।