फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees will get 28 days paid leave

कर्मचारियों को मिलेगा 28 दिन का भुगतान युक्त अवकाश

Wed, 28 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Employees will get 28 days paid leave
कर्मचारियों को मिलेगा 28 दिन का भुगतान युक्त अवकाश
विज्ञापन

बिजनौर। कोविड-19 के दृष्टिगत संक्रमित कर्मचारियों, कर्मकारों, जो कोविड-19 से संदिग्ध रूप से प्रभावित हों और आइसोलेशन में रखे गए हों, उनके नियोजक द्वारा 28 दिन का भुगतान युक्त अवकाश प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसा अवकाश केवल तभी अनुमन्य होगा, जबकि ऐसे कर्मकार या कर्मचारी स्वस्थ होने के पश्चात अपने नियोजक या प्राधिकृत व्यक्ति को चिकित्सा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार ऐसी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं कारखानों जो राज्य सरकार के आदेश से अस्थाई रूप से बंद हैं, उनके कर्मचारियों को ऐसी अस्थाई बंदी अवधि के लिए उनके नियोजकों द्वारा मजदूरी सहित अवकाश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने समस्त दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठानों एवं कारखानों के स्वामी, जहां दस या इससे अधिक कर्मचारी हों उन्हें निर्देशित किया कि उक्त अधिष्ठानों के सूचना पट और मुख्य द्वार पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विहित सुरक्षा उपायों को प्रदर्शित कराएं। उन्होंने श्रम विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed