{"_id":"636a9a0a9a0ae02b351379d4","slug":"employee-suspended-junior-assistant-s-salary-deducted-bijnor-news-mrt6127947186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी निलंबित, कनिष्ठ सहायक का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी निलंबित, कनिष्ठ सहायक का वेतन कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी निलंबित, कनिष्ठ सहायक का वेतन कटा
बिजनौर। डीआईओएस को निरीक्षण में राजकीय इंटर कॉलेज का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एक कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिला। स्कूल में गंदगी मिली। कक्षों की हालत भी बदतर थी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करीब आठ माह से स्कूल नहीं आ रहा है। इस पर कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। कनिष्ठ लिपिक का एक दिन का वेतन काटने और प्रधानाचार्य को चेतावनी पत्र जारी करने के लिए कहा गया है।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बोर्ड परीक्षा प्रभारी बुद्ध सिंह व सह प्रभारी अननंशु माहेश्वरी के साथ सोमवार को किरतपुर क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुर शादी के प्रांगण में गंदगी देख डीआईओएस भड़क उठे। कहा कि शासन का स्वच्छ भारत मिशन पर जोर है। स्कूलों में पढ़ाई लिखाई का उत्तम वातावरण पर जोर है। शिक्षण कक्ष भी गंदे थे। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य की जमकर क्लास ली तथा चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
डीआईओएस ने उपस्थिति रजिस्टर देखा। जिसमें पाया कि एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मार्च से लगातार अनुपस्थित चल रहा है। कनिष्ठ लिपिक भी अनुपस्थित था। इस कर्मचारी को निलंबित तथा कनिष्ठ सहायक का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने प्रधानाचार्य को कार्मिकों की अवकाश पंजिका तैयार करने, साफ सफाई तथा पाठन में सुधार करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद डीआईओएस ने किरतपुर क्षेत्र के पांच अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विद्यालय सीसीटीवी कैमरे अपडेट रखें
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने एचआईसी किरतपुर, एसवीएम किरतपुर, जीआईसी बेगम पुर शादी, रजा इंटर कॉलेज मेमन सादात, यतेंद्र इंटर कॉलेज भरैका, एसआईएम इंटर कॉलेज अकबराबाद का निरीक्षण किया। कहा कि विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे चालू रहने चाहिए। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के लिए शासन के तय मानकों को पूरा करें। शिक्षकों व स्टाफ का समय से विद्यालय आना सुनिश्चित करें । गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।