{"_id":"6154b0b68ebc3e626722435d","slug":"emphasis-on-improving-cleanliness-in-board-meeting-bijnor-news-mrt5584768158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर
नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना बोर्ड की बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नगर में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पालिका की आय को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बुधवार दोपहर नगरपालिका के सभागार में पालिका चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। गली मोहल्लों की सफाई के लिए छोटी रिक्शाओं की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। नामित सभासद शिव शंकर सक्सेना व महावीर सैनी ने पालिका कर्मचारियों पर नामित सभासदों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहने से नगर में कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। प्रमोद चौहान ने पालिका द्वारा निर्मित नगीना पार्क के बाहर कुछ लोगों द्वारा अवैध तौर पर पार्किंग के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ईओ इंद्रपाल सिंह ने नगीना पार्क के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। ईओ ने वैज्ञानिक विधि से कूड़ा निस्तारण कराने तथा पालिका की आय बढ़ाने पर जोर दिया। नामित सभासद अजीत अग्रवाल व सभासद गोपाल शर्मा ने नई बनी कॉलोनियों के मकानों पर टैक्स लगाने की मांग रखी।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर रहमान, लेखाकार मदन पाल सिंह, तलत अहमद, इफ्तेखार जैदी, पालिका के नामित सभासद संजय शर्मा, अजीत अग्रवाल, प्रमोद चौहान, महावीर सिंह सैनी, शिव शंकर सक्सेना, सभासद गोपाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, जोगेंद्र सिंह, सिद्दीक मुल्तानी, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।