{"_id":"636a9950d25cfd4fe2614cf4","slug":"embrace-the-ideals-of-guru-nanak-dhampur-news-mrt6127943145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक के आदर्शों को आत्मसात करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक के आदर्शों को आत्मसात करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक के आदर्शों को आत्मसात करें
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुनानक जयंती पर आयोजित पावन प्रकाश पर्व समारोह पूर्वक धूमधाम के साथ मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदित नारायण सिंह गुरुनानक देव के जीवन आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गुरुद्वारा हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के संरक्षक सरदार सुरेंद्र सिंह चंदन, गुरु घर की सेविका बीबी सुरिंदर कौर, सरदार सत मीत सिंह मनी के परिवार की ओर से चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन दिवसीय अखंड पाठ को पूर्णता दिलाते हुए किया गया। इस मौके पर शाहजहांपुर कुटियावाला गुरुद्वारा से भाई कुलविंदर सिंह खालसा, लखनऊ से गुरुवाणी प्रचारक ज्ञानी गुरुदेव सिंह खालसा ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से लाभान्वित किया।
गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने अपने सहयोगियों के गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर सभा की ओर से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिसौदिया, चेयरमैन राजू गुप्ता, राघव शरण गोयल, सरदार सत मीत सिंह मनी, आशीष सिंघल, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह सलूजा, जसवीर सिंह खालसा, जत्थेदार बीबी महिंद्र कौर खालसा को सम्मानित किया गया।