{"_id":"665a24199add11bccd00a0d4","slug":"electricity-was-on-lights-were-off-half-the-city-remained-immersed-in-darkness-throughout-the-night-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-124589-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नौतपा चालू, बत्ती गुल, रातभर अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नौतपा चालू, बत्ती गुल, रातभर अंधेरे में डूबा रहा आधा शहर
विज्ञापन
बिजनौर मे बुखारा बिजली पर फाल्ट होने के बाद जांच करने पहुंचे बिजली अधिकारी।
-दस एमवीए ट्रांसफार्मर खराब, 05 घंटे तक आधे शहर की बत्ती गुल
-सुबह अन्य बिजलीघरों से फीडरों को जोड़कर की आपूर्ति सुचारू
-लोड अधिक होने से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग का दिनभर चला खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । भीषण गर्मी के चलते जनपद का पारा 43 डिग्री पहुंच रहा है। ऐसी गर्मी में आबादी में रखे ट्रांसफार्मर हो या बिजलीघरों में रखे बड़े ट्रांसफार्मर धधक रहे हैं। गर्मी व लोड ज्यादा होने से बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे बुखारा बिजलीघर के एक दस एमवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आई। आधे शहर की पांच घंटे बिजली कटौती रही। गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों ने रात जागकर बीताई।
-अब रामपुर से आएगा दूसरा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर
बुखारा बिजलीघर से नौ फीडरों से आधे शहर को बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजलीघर पर दस दस एमवीए के दो और एक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रखे हैं। खराब ट्रांसफार्मर को सही कराने के लिए बाहर से तकनीकी इंजीनियर आए। करीब तीन से चार घंटे की मशक्त के बाद भी ट्रांसफार्मर सहीं नहीं हुआ एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार ने बताया कि अब यह ट्रांसफार्मर रामपुर वर्कशाप में आएगा। वहां से दूसरा ट्रांसफार्मर लाया जा रहा है और वह शनिवार शाम तक रखा जाएगा।
-रामपुर बकली बिजलीघर से जोड़ा फीडर टाउन-3: एसडीओ
एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद इस ट्रांसफार्मर के फीडर टाउन 3 को बकलीघर से जोड़ा गया। दूसरा फीडर भरत विहार को बिजलीघर के अन्य ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली को सुचारू किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में रात गुजारी जागकर
शक्तिनगर निवासी महिला सीमा देवी, शुकुंतला देवी, सुलचना, शशि देवी ने बताया कि रात से बिजली गायब रही। बिजली नहीं होने व गर्मी और मच्छर के परेशान होेकर सड़कों व मकानों की छत पर घूमते रहें। सुबह पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। दिन में कटौती व ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।