फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply will remain uninterrupted on Diwali

Bijnor News: दीपावली पर निर्बाध रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will remain uninterrupted on Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। रोशनी का पर्व दीपावली आदि त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए बिजली अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक लाइन, ट्रांसफार्म, विद्युत केंद्र आदि अनुरक्षण यानी मरम्मत, साफ सफाई कार्य किए जाएंगे।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन आईएएस ने आगामी त्योहारों में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए समीक्षा में सख्त दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 33 केवी उपकेन्द्रों का अनुरक्षण यानी रखरखाव, कमियों को दूर करने को कहा। साथ ही जर्जर लाइनों के तार, विद्युत पोल, जंपर इत्यादि की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय सीमा में करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने नामित अधिकारी फील्ड में भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण व मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लाइनों का जर्जर तार बदलने, कमजोर, खराब खंभे बदलने, क्षमतावृद्धि करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, कई किलोमीटर तार बदलने का कार्य भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed