{"_id":"6aee2d65ddb534d1440c57bd","slug":"electricity-production-started-from-kalagarh-hydroelectric-power-station-bijnor-news-c-27-1-bij1025-194890-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालागढ़ के जल विद्युत गृह से शुरू हुआ विद्युत उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालागढ़ के जल विद्युत गृह से शुरू हुआ विद्युत उत्पादन
विज्ञापन
कालागढ़। राम गंगा जल विद्युत गृह से धनतेरस पर बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर से कालागढ़ के रामगंगा जल विद्युत गृह से धनतेरस पर बिजली बननी शुरू हो गई है। विद्युत गृह की बिजली से धनतेरस और दिवाली पर जनपद बिजनौर के शेरकोट व अफजलगढ़, उधमसिंह नगर के जसपुर व नैनीताल के रामनगर फीडर पर बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
बिजली का उत्पादन राम गंगा बांध के जलाशय से मिलने वाले पानी से किया जा रहा है। बांध के ईई मेघ सिंह के अनुसार जल विद्युत निगम के अधिकारियों की मांग पर बांध से 2000 क्यूसेक पानी की आपूर्ति विद्युत गृह को की जा रही है।
52 वर्ष से धनतेरस पर बिजली उत्पादन की परंपरा निभा रहा पावर हाउस
उत्तर प्रदेश की रामगंगा बांध परियोजना से बिजली पहली बार 1974 में बनाई गई थी। 52 वर्ष की यह परंपरा लगातार जारी है। ईई मेघ सिंह का कहना है मानसून के बाद विद्युत गृह से बिजली उत्पादन धनतेरस पर किया जाता है। 15 जून से धनतेरस तक राम गंगा बांध के जलाशय में पहाड़ों से आने वाले पानी का संग्रह बिजली उत्पादन व उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सिंचाई के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
50 मेगावाट बनाई जा रही बिजली
उत्पादन निगम के उप महाप्रबंधक अम्बरीष यादव का कहना है कि 11 नवंबर तक दिवाली पर बिजली का उत्पादन जारी रहेगा। विद्युत गृह में बिजली उत्पादन में विभागीय अभियंताओं की निगरानी में जारी है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से बिजली उत्पादन किया जा रहा है।