{"_id":"63a5f30f00a22a4eeb2d2704","slug":"electricity-line-not-drawn-bill-issued-dhampur-news-mrt619021364","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्युत लाइन खींची नहीं, बिल जारी कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्युत लाइन खींची नहीं, बिल जारी कर दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन खींची नहीं, बिल जारी कर दिया
धामपुर। विद्युत निगम ने फुल डिपोजिट योजना के अंतर्गत निजी नलकूप का कनेक्शन लेने के बाद भी बिजली की लाइन तैयार नहीं की, लेकिन कनेक्शन ऊर्जीकृत कर बिल जारी कर दिया। निगम की इस अव्यवस्था के कारण कई किसान परेशान हैं। यह मामला उमरी बिजलीघर के गांव भवानपुर तरकौला के किसानों का है।
गांव भवानीपुर तरकौला के किसान नवीन कुुमार ने बताया कि उनके द्वारा नवंबर माह में चांदपुर डिवीजन से बिजली का निजी नलकूप के लिए फुल डिपोजिट योजना के तहत कनेक्शन लिया था। उन्होंने कनेक्शन के लिए 60 हजार रुपये जमा किए थे। आरोप है कि निगम के अधिकारियों ने उनका सरकारी कागजों में बिजली का कनेक्शन ऊर्जीकृत कर बिल जारी कर दिया, लेकिन आज तक खेत पर बिजली की लाइन तैयार नहीं की। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वह दो दिन पहले निगम के एक्सईएन से चांदपुर जाकर मिले थे। उन्होंने भरोसा दिया था कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
इसी गांव के निवासी सोमपाल सिंह का कहना है कि उनके द्वारा डेढ़ साल पहले सामान्य योजना के तहत बिजली के निजी नलकूप के लिए कनेक्शन लिया था। जुलाई 2022 में निगम के अधिकारियों ने उसे बिजली का सामान उपलब्ध करा दिया, लेकिन आज तक निगम ने बिजली की लाइन को तैयार नहीं कराया और कनेक्शन को ऊर्जीकृत कर बिल जारी कर दिया। एक्सईन चांदपुर का कहना है कि उनके स्तर से सहायक अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है। वे जल्द जल्द ही समस्या का निदान कराएंगे।