{"_id":"6a9afe1334afc2f0440537d1","slug":"gopal-appeared-devotees-celebrated-birthday-with-enthusiasm-bijnor-news-c-27-1-bij1007-189280-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रकट भये गोपाल, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रकट भये गोपाल, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। एक दिन पहले से ही मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। जन्माष्टमी पर पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मध्यरात्रि श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालु झूम उठे। दिन भर व्रत रखने के बाद श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के जन्म के बाद व्रत का पारायण किया।
जिला मुख्यालय पर गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, पंचायती मंदिर, कुटिया कॉलोनी शिव मंदिर, गोल शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों को झालरों और फूलों से सजाया गया। मंदिरों में सजाई गईं श्री कृष्ण की आकर्षक झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने कान्हा को भोग लगाया।
धामपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा चकराजमल, बसेड़ा खुर्द, परमावाला, भटियाना खुशहालपुर, अमखेड़ा संजरपुर में रामडोल का जुलूस निकाला गया। नगर के श्री राम मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुए और झांकियां सजाई गईं। बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री राम मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राधेश्याम व्यास महाराज ने मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रेनू सैनी, राकेश मिश्रा, सौरभ वशिष्ठ, गीता वशिष्ठ, जगन्नाथ, राम मूर्ति, सुमित उपाध्याय, श्री राम मंदिर आश्रम के उत्तराधिकारी आचार्य पंडित शशिकांत वशिष्ठ आदि शामिल रहे। पीठाधीश्वर महंत ने बताया कि शनिवार को मंदिर में नंद महोत्सव मनाया जाएगा।
शेरकोट में बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजधज कर मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने घरों में लड्डू गोपाल को स्नान, शृंगार और वस्त्र अलंकरण कर व्यंजनों का भोग लगाया। नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर लोहियान, शिवमंदिर बाल्मीकि बस्ती, राम मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बाबा भारती मंदिर में रामडोल सजाया गया। बच्चों और महिलाओं ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को झूला झुलाकर माखन मिश्री का भोग लगाया।
हल्दौर के मोहल्ला धूलिया महादेव, रईसान, पोखर बाजार स्थित मंदिरों और चामुंडा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं अम्हेड़ा, धनौरी, नवादा तुल्ला, जैनुलआबदीनपुर, बिलाई, नांगलजट, कूकड़ा इस्लामपुर, कड़ापुर और वाजिदपुर समेत आसपास के गांवों में भी जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाया गया।
राजा का ताजपुर में श्रद्धालुओं ने ताजपुर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिन भर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
गांव कादराबाद स्थित राधा कृष्ण मंदिर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री कृष्ण मंदिर में राकेश नेगी, देवेंद्र नेगी, अभिषेक नेगी, ऋषभ नेगी, विज्जू रावत और महिला मंडली की रेनू नेगी, अंजू नेगी, बाला नेगी, नंदा नेगी, जमोत्री नेगी आदि ने मंदिर प्रांगण में राधा-कृष्ण नाम संकीर्तन किया।
नूरपुर के बड़ा शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर समेत आसपास के गांवों में भी जन्माष्टमी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। बड़ा शिव मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश झा ने भगवान के प्राकट्य उत्सव पर विशेष पूजा अर्चना कर मंदिर में स्थित रामडोल में विराजमान श्रीकृष्ण की मनोहर झांकी को निहारने के लिए भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराया।
-- -
धूमधाम से निकाली लड्डू गोपाल की पालकी और शोभायात्रा
अफजलगढ़। नगर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल की पालकी व शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बड़ा शिवमंदिर से प्रारंभ होकर नगर में विभिन्न मोहल्लों से होते हुए वापस शिवमंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव शंकर, राधा रानी, राधा-कृष्ण, जगन्नाथ, हनुमान जी, गणेश लक्ष्मी व मां काली की सुंदर-सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में लड्डू गोपाल जी की पालकी चल रही थी। आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप कर्णवाल, संजय लोहिया, विनीत माहेश्वरी, राहुल शर्मा प्रमोद बजाज, संदीप माहेश्वरी, अंबरीश अग्रवाल, हरिश्चंद्र कर्णवाल, रोबिन अग्रवाल, श्रवण कुमार, क्षितिज रस्तोगी, विकास जैन व हर्ष रस्तोगी का सहयोग रहा।
-- शिव बालाजी धाम मंदिर समिति ने महिलाओं को बांटी साड़ियां
राजा का ताजपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिव बालाजी धाम मंदिर समिति की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत 101 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित की गईं। शुक्रवार को मुख्य अतिथि भाजपा नेता सीपी सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। सीपी सिंह व मंदिर के पुजारी अर्जुन गिरि ने 101 महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं। संचालन शुभम वालिया ने किया। इस मौके पर कमलजीत सिंह नूर, रामकुमार कश्यप, अरुण अग्रवाल, राहुल चौहान, घनश्याम सिंह कश्यप, हरि सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।