फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the death of the pregnant woman, the family members created a ruckus by keeping the dead body.

Bijnor News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Fri, 04 Sep 2026 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
After the death of the pregnant woman, the family members created a ruckus by keeping the dead body.
अफजलगढ़। गांव मोहम्मदपुर राजौरी स्थित एक अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला का शव अस्पताल के पास रखकर हंगामा किया। महिला की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग निकला। बाद में दोनों पक्षों में बातचीत होने पर परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव दुलीचंदपुर निवासी काजल (30) पत्नी संजीव को पहली बार प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने दो सितंबर को गांव मोहम्मदपुर राजौरी बस स्टैंड स्थित नवजीवन धारा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने महिला का प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्री को जन्म दिए, लेकिन उसके बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर ने परिजनों से उसे बाहर ले जाने के लिए कह दिए। परिजन तत्काल एंबुलेंस से महिला को गंभीर हालत में धामपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिए।
विज्ञापन

चिकित्सक का कहना था कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को वापस मोहम्मदपुर राजौरी अस्पताल ले आए और अस्पताल के सामने हंगामा शुरू कर दिए। पता लगते ही डॉक्टर अपना अस्पताल छोड़कर वहां से भाग निकला। अस्पताल पर हंगामे की सूचना पर कोतवाल मृदुल कुमार, हलका दरोगा छविनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने के बावजूद परिजन टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे डॉक्टर को बुलवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में महिला के मायके वालों के आने के बाद परिजनों ने शव का पंचनामा भरवाया। बताया जाता है कि बाद में डॉक्टर से बातचीत होने के बाद परिजन पुलिस में कोई कार्रवाई किए बिना ही शव को अपने साथ ले गए। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed