फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances, son-in-law accused of murder

Bijnor News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दामाद पर हत्या का आरोप

Sat, 15 Nov 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 15 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances, son-in-law accused of murder
शेरकोट। ग्राम आराजी कंदला में 70 वर्षीय वृद्धा क्रांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बेटियों ने छोटी बहन के पति पर ही संपत्ति हड़पने के लिए मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतका की पुत्री इमरती, बाला, दयावती, लक्ष्मी आदि का कहना है कि उनके कोई भाई नहीं है। मां के नाम लगभग बीस बीघा जमीन थी। छोटी बहन की शादी के बाद बहन का पति उन्हें मां से मिलने नहीं देता था। मां के नाम की लगभग दस बीघा जमीन भी चोरी छिपे बेच दी गई। शुक्रवार को उन्हें चचेरे भाई ने फोन कर मां की मृत्यु की जानकारी दी। गांव पहुंचने पर आरोपियों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। बेटियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ आलोक सिंह का कहना है कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों को पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed