{"_id":"6b04807e36e924e11f0f2567","slug":"elderly-man-dies-in-honeybee-attack-son-critically-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1029-196345-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर घायल
विज्ञापन
जंगल में काम करते समय पिता-पुत्र पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, जान बचाने के लिए ईख के खेत में भागे
स्योहारा (बिजनाैर)। जंगल में काम कर रहे पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागकर ईख के खेत में छिप गए। मधुमक्खियों के लगातार काटने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
गांव खलीलपुर निवासी महावीर सिंह सैनी (80) रविवार देर शाम अपने पुत्र मनोज सैनी (40) के साथ जंगल में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए पिता-पुत्र अलग-अलग दिशाओं में भागकर ईख के खेत में जा छिपे। मनोज किसी तरह मधुमक्खियों के चंगुल से निकलने में कामयाब रहा, लेकिन महावीर सिंह हमले की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के लगातार काटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
काफी देर तक पिता-पुत्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जंगल में उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान महावीर सिंह का शव खेत में पड़ा मिला। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोज को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।