{"_id":"62ec0c1c24fa2e341e76742f","slug":"eklavya-krida-kosh-scheme-started-for-players-bijnor-news-mrt599860866","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करनेे वाले खिलाड़ियों के लिए एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना की व्यवस्था की गई है। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई है। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष उनके खेल के हिसाब से धनराशि मिलेगी।
एकलव्य क्रीड़ा कोष योजना के तहत एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप, विश्व चैंपियनशिप, एशिया कप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे। पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शारीरिक विकास एवं डाइट मनी के लिए तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। इसके साथ ही जूनियर एशियन चैंपियनशिप, जूनियर विश्व चैंपियनशिप, जूनियर वर्ल्ड कप, यूथ व जूनियर एशिया कप, एशियन कप, यूथ ओलंपिक गेम्स, यूथ वर्ल्ड कप, जूनियर/यूथ कॉमन वेल्थ गेम्स, साउथ एशियन गेम्स में पदक विजेता एंव प्रतिभागी खिलाड़ियों को दो लाख रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। इसके साथ ही मिनी/कैडेट, सब जूनियर, यूथ जूनियर, सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स, खेलों इंडिया गेम्स, स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग के लिए एक लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही जूनियर एवं यूथ वर्ग के लिए 75 हजार रुपये मिलेंगे। मिनी/कैडेट, सब जूनियर आयु वर्ग के लिए 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष अनुदान मिलेगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि अगर कोई खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करता है। कोचिंग कैप के लिए चयनित होता है तो उसे पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष मिलेगी। आवश्यक उपकरण के लिए खिलाड़ियों को अधिकतम पांच लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने पर उपचार के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। योजना के लिए खिलाड़ी पांच दिन के भीतर जिला खेल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।