फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight wards will be reserved for backward classes in Bijnor Municipality

बिजनौर पालिका में पिछड़ा वर्ग के लिए आठ वार्ड रहेंगे आरक्षित

Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eight wards will be reserved for backward classes in Bijnor Municipality
बिजनौर पालिका में पिछड़ा वर्ग के लिए आठ वार्ड रहेंगे आरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। वार्ड के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बार बिजनौर पालिका में आठ वार्ड पिछड़ा वर्ग और तीन वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 11 वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण रहेगा। वार्ड आरक्षण में चक्रानुक्रम के फार्मूले केे लागू किया गया है जबकि नए वार्ड में आबादी को आधार बनाया है।
बृहस्पतिवार को जिलेभर के सभी निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची तैयार करते हुए शासन को लिस्ट प्रेषित कर दी गई। आज यानि शुक्रवार को आरक्षण पर मुहर लग जाएगी। जिले में 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। बिजनौर नगर पालिका की बात करें तो सीमा विस्तार के बाद यहां 32 वार्ड हो गए हैं जबकि पहले 25 वार्ड हुआ करते थे।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका मेें तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें एक एससीस महिला के लिए तय किया गया है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। कुल 11 वार्ड सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। बाकी सामान्य रहेंगे। उधर, चेयरमैन पद का आरक्षण शासन से तय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 की जनगणना बनी आधार
साल 2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण किया गया है। हालांकि इसमें ओबीसी बाहर है। प्छिड़ा वर्ग की जनगणना के लिए शहर में रैपिड सर्वे पिछले दिनों ही कराया गया है। रैपिड सर्वे के आधार पर ही पिछड़ा वर्ग के वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
नए वार्ड में नए सिरे से हुआ आरक्षण
जो नए वार्ड बने हैं, उनमे नए सिरे से आरक्षण तय किया गया है। हालांकि नए वार्ड की अवधारणा से मतलब है कि नए वार्ड में नई आबादी भी पचास प्रतिशत से ज्यादा हो, तभी उसे नया वार्ड माना जाएगा।
परिसीमन ने बढ़ाई उम्मीदवारों की मुश्किल
पालिका में नई आबादी शामिल होने की वजह से पुराने वार्ड की सीमाएं भी बदल गई हैं। सभी वार्ड पहले से ज्यादा बड़े गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ गई हैं। जो लोग पहले से ही चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे, उन्हें अब ज्यादा मेहनत करनी होगी। मौजूदा सभासद जोकि चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं, उन्हेें भी इस बार मुश्किल रहेगी।

तीन वार्ड अनुसूचित जाति और आठ वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। कुल वार्डो में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। शासन को आरक्षण की लिस्ट बनाकर भेज दी गई है।
- विकास कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed