फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight injured in land dispute in Pipli Jat

Bijnor News: पिपली जट में जमीन के विवाद में संघर्ष, आठ घायल

Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in land dispute in Pipli Jat
झगड़े में घायल हुए लोग
शरीफ और उसके भाई इब्राहिम के बीच चल रहा 12 बीघा जमीन को लेकर विवाद
विज्ञापन

पथराव भी किया गया और धारदार हथियार का प्रयोग भी हुआ
सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव पिपली जट में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी और धारदार हथियार चले। पथराव भी किया गया। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भेजा है।
गांव पीपल जाट निवासी शरीफ पुत्र एजीज और उसके भाई इब्राहिम में 12 बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसमें कुछ जमीन इब्राहिम पक्ष ने बेच दी। इसका पता शरीफ पक्ष को चला। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलाैज होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से पथराव भी हुआ। इसी बीच धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। इस विवाद में इब्राहिम पक्ष के महबूब, आसिफ, करीम, बहाजुद्दीन, इकरामुद्दीन और शरीफ पक्ष से सरताज, सलमान, आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भेज दिया गया। महबूब, बहाजुद्दीन और आसिफ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में थाना निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

झगड़े में घायल हुए लोग

झगड़े में घायल हुए लोग

झगड़े में घायल हुए लोग

झगड़े में घायल हुए लोग

झगड़े में घायल हुए लोग

झगड़े में घायल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed