{"_id":"6ac520feb25a82764507eb43","slug":"bijnor-55-year-old-man-tease-14-year-old-girl-crime-comes-to-light-after-she-is-found-seven-months-pregnant-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: 14 साल की लड़की से 55 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती होने पर खुला भेद; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: 14 साल की लड़की से 55 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, सात माह की गर्भवती होने पर खुला भेद; गिरफ्तार
Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
सार
एक गांव में किशोरी के साथ अधेड़ ने गलत काम किया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कार्रवाई न करने पर तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बिजनौर के एक गांव में 14 साल की लड़की से 55 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। सात माह की गर्भवती होने पर इसका भेद खुला। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अप्रैल में सिर्फ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में फरवरी माह में हिफजुर्रहमान (55) ने गांव की एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी को बताने पर उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में पीड़िता चुप रही। इसके बाद मार्च में फिर से पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया मगर शोर शराबा करते हुए पीड़िता छूटकर भाग निकली।
तीन अप्रैल को पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। 11 अप्रैल को परिजन मंडावली थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने 17 अप्रैल को छेड़खानी और पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी थी।
तीन अप्रैल को पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। 11 अप्रैल को परिजन मंडावली थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने 17 अप्रैल को छेड़खानी और पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन बाद से ही पीड़िता के पेट में दर्द रहने लगा, जिस पर परिजन गैस या कब्ज मानकर इलाज कराते रहे। तीन दिन पहले पीड़िता की मां, ताई और अन्य परिजन उसे चंदक के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच की तो किशोरी सात माह की गर्भवती निकली। इसके बाद अस्पताल के बाहर आकर पीड़िता और उसके परिजन रोने लगे। उन्हें रोता देख उधर से गुजर रहे कुछ लोग रुके और मामला पूछा।
इसके बाद पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे और मामले की जानकारी दी गई। एसपी के आदेश के बाद सोमवार शाम मंडावली थाने में आरोपी हिफजुर्रहमान के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
ये बोले एसपी
बेहद गंभीर मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंडावली पुलिस की मामले में लापरवाही को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
-केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
बेहद गंभीर मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंडावली पुलिस की मामले में लापरवाही को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
-केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर