{"_id":"db425fd833de0051c3a773daae7de3d6","slug":"eight-drivers-have-command-of-the-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की कमान आठवीं पास चालकों के हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की कमान आठवीं पास चालकों के हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रशासन की महिमा निराली है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहन चालकों को ही द्वितीय मतदान अधिकारी बना दिया और उन्हें प्रशिक्षण लेने के पत्र जारी कर दिए। इसमें खास बात यह है कि इन वाहन चालकों में कुछ चालक आठवीं पास है।
ऐसे में चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न होना रामभरोसे ही है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपंन कराने के लिए मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है तथा उन्हें प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया चल रही है। बूथ की जिम्मेदारी मतदान अधिकारी की होती है। प्रशासन ने आनन फानन में मतदान अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय बना दिए।
प्रशासन ने वाहन चालकों को भी नहीं छोड़ा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात वाहन चालक नरेंद्र कुमार, लालबहादुर सिंह, मीनू कुमार, रियासत खां, जबर सिंह, रामपाल सिंह, सिंचाई विभाग के वाहन चालक अवधेश कुमार व अन्य विभागों के वाहन चालकों को द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया गया है। कुछ वाहन चालक की शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। वे केवल हस्ताक्षर करना ही जानते है।