{"_id":"5e1380568ebc3e878f25cde6","slug":"ego-drowned-in-mahayodha-karna-dhampur-news-mrt4624662102","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानी कर्ण की प्रस्त़ति को देख दर्शक हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानी कर्ण की प्रस्त़ति को देख दर्शक हुए भाव विभोर
विज्ञापन
धामपुर दर्शकदीर्घा में नाटक मंचन की प्रस्तुति देखते डीएम रमाकांत पांडेय व अन्य ।
- फोटो : DHAMPUR
महायोद्धा कर्ण को ले डूबा अहंकार
धामपुर(बिजनौर)। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से चार दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन सोमवार शाम से शुरू हो गया है। फैजाबाद भरत नाट्य संस्थान के कलाकारों की ओर से नाटक महा योद्धा , महादानी कर्ण की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति को दर्शक भाव विभोर हो गए। नाटक के माध्यम से दर्शकों को संदेश दिया गया कि ईश्वर आपको कितना भी बुद्धिमान, बलवान और धनवान बना दें, लेकिन कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
सोमवार को देर शाम नगर के मंडप में नाट्य दीप फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय ने नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। नाटक की प्रस्तुति में कलाकारों ने समा बांध दिया। नाटक में संदेश दिया गया कि महादानी कर्ण को अपने ऊपर असीम विश्वास था। बहुत महान व्यक्तित्व था। जितना बड़ा दानी था, उतना ही बड़ा योद्धा था। कर्ण को अपनी ताकत पर घमंड हो गया था। उनका घमंड ही अर्जुन के हाथों वध करवा डाला, इसलिए मनुष्य को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। नाटक में महादानी कर्ण की भूमिका में आकाश जायसवाल, राजा सिंह, शल्य सिंह, इंद्र गौरव यादव, कार्तिकेय शुक्ला, अभिषेक सिंह, श्रेया सोनी, तुषार गुप्ता, शैली सोनी, अनुराग दुबे की भूमिका सराहनीय रहा। नाटक के निर्देशन पीके गौड़ ने किया। समारोह में सीडीओ कामता प्रसाद, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डा. एनपी सिंह, ईओ मनोज रस्तोगी, धर्मराज, धर्मदेव सिंह, अरुणेंद्र पांडे, कौशलकुमार, आदित्य सिंह, उदयराज सिंह, राजवीर माथुर आदि रहे। पालिका की ओर से पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने डीएम , सीडीओ व लखनऊ अकादमी की से आई सर्वेक्षण अधिकारी शैलजा कांत पाठक को सम्मानित किया।
अंधेर नगरी नाटक की प्रस्तुति से हुआ संस्था का जन्म: पीके गौड़
नाटक महादानी कर्ण के निर्देशक पीके गौड़ ने बताया कि भरत नाट्य संस्थान का जन्म 1982 में दो अक्तूबर को अंधेर नगरी नाटक की प्रस्तुति के साथ फैजाबाद में हुआ था। संस्था अब तक करीब 126 नाटकों का मंचन कर चुकी है। संभागीय स्तर पर धामपुर में यह छठवीं प्रस्तुति है। अब तक संस्था की ओर से प्रदेश के करीब 1500 से ज्यादा कलाकारों को प्रशिक्षण देकर नाट्य लोक विधा के गुर सिखा चुके है।

नाटक महादानी कर्ण की प्रस्तुती देते भरत नाट़्य संस्थान फैजाबाद के कलाकार।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में नाटक महादानी कर्ण की प्रस्तुति देते भरत नाट़्य संस्थान फैजाबाद के कलाकार।- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन