फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts to save the access road of Badia-Jattiwala bridge continue

Bijnor News: बड़िया-जट्टीवाला पुल का पहुंच मार्ग बचाने की कवायद जारी

Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Efforts to save the access road of Badia-Jattiwala bridge continue
- मिट्टी की उपलब्धता बन रही बाधक
विज्ञापन


फोटो-10एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। मालन नदी हर वर्ष बड़िया-जट्टीवाला मार्ग पर बने पुल की एप्रोच के लिए खतरा बनती है। संपर्क मार्ग बहने से कई गांव का संपर्क टूट जाता है। क्षेत्रवासियों ग्राम पंचायत मो.आमिखानपुर के प्रधान सतविंदर सिंह पोप, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, नरेंद्र पाल संधू, जसवंत सिंह, हरदीप सिंह, शीशा सिंह आदि ने डीएम जसजीत कौर से मिलकर पुल की एप्रोच और संपर्क मार्ग बचाने और बड़िया-जट्टीवाला मार्ग के गड्ढों को समतल कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पुल की एप्रोच आदि बचाने के लिए अभियान चलाया है।

लोनिवि के एई एमएस पांडेय, अवर अभियंता विनय कुमार की देखरेख में मालन नदी के पुल की एप्रोच कटान क्षेत्र में मिट्टी के कट्टे लगाए जा रहे हैं। ठेकेदार महताब अहमद ने बताया कि मिट्टी उपलब्धता और मौसम चुनौती बन रहा है। छह हजार से अधिक मिट्टी के कट्टे एप्रोच कटान को रोकने के लिए लगाए जा चुके हैं। लोनिवि अधिकारियों ने एप्रोच और संपर्क मार्ग को बचाने के लिए लगातार अभियान जारी रखने और संपर्क मार्ग के गड्ढों को शीघ्र समतल कराने के ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से बारिश की संभावना को देखते हुए एप्रोच बचाने का काम जल्द से जल्द पूरा कराने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed