{"_id":"5c719200bdec224b6e13afef","slug":"effective-action-plan-for-communicable-disease-control-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना’
Sun, 24 Feb 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधी बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि जिले में संचारी रोगों की अधिकता नहीं है। उन्होंने इसे और बेहतर बनाने के लिए साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को इसके प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री ब्लॉकों पर पहुंचाने।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि इस प्रगति को और अधिक बढ़ाएं। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी एवं नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे कराकर रोस्टर निर्धारित वाहट्सअप ग्रुप में जारी करें। समय-समय पर नियमित रूप से फॉगिंग करायें आौर पानी जमा होने वाले स्थानों जैसे नालियों, तालाबों आदि में एंटी लार्वा स्प्रे कराना सुनिश्चित करें। ताकि संचारी रोगों पर स्थायी रूप से नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी तथा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों को निश्चित रूप से साफ कराएं।
वहां रोस्टरवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए और संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर ड्यूटी लगाए जाने वाले चिकित्सक का समय, नाम एंव उनका मोबाइल नंबर जरूर लिखवाएं। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, गर्भवती महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि कार्य को संपादित पूर्ण मानक के अनुरूप संपादित करने के लिए माता-शिशु ट्रेकिंग सिस्टम का पालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से स्वयं ओपीडी में मरीजों का उपचार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, सीएमओ शरद कुमार त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि रहे।