फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Earlier talent used to migrate, now train like Vande Bharat is giving to the country: Railway Minister

पहले पलायन करती थीं प्रतिभाएं, अब देश को दे रहीं वंदेभारत जैसी ट्रेन : रेलमंत्री

Sun, 25 Jun 2023 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Earlier talent used to migrate, now train like Vande Bharat is giving to the country: Railway Minister
-रेलमंत्री ने कहा-केंद्र सरकार में शासन की भावना बदली और बदला शासन करने का तरीका
विज्ञापन

-नौ साल में 40 हजार किमी रेल लाइन का हुआ विद्युतीकरण, 5200 किमी बिछाई नई पटरियां

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। केंद्र रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश की प्रतिभाएं पहले विदेशों में पलायन कर जाती थी। अब देश के युवा इंजीनियर वंदे भारत जैसी ट्रेन को दे रहे हैं। सरकार में शासन की भावना बदली और शासन करने का तरीका बदला। नौ साल में 40 हजार किलोमीटर रेल लाइन का विद्युतीकरण किया गया। 5200 किलोमीटर पटरी बिछाई गई।
शनिवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव स्पेशल ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन द्वितीय श्रेणी गेट के पास खलासी लाइन से ढमोला नदी तक डाली गई सीवर लाइन और टीटू काॅलोनी में रेलवे पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद वह चंद्र नगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में सर्वप्रथम आशा मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद सम्मेलन को संबोधित करते रेलमंत्री ने कहा कि यूपीए के 10 वर्षों के शासन में इस देश के 10 वर्ष बर्बाद हो गए। 2014 में जनता के आशीर्वाद से एक मजबूत सरकार, मजबूत नेतृत्व देश को मिला। उसका परिणाम सामने है कि आज हमारा देश दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया, जिससे कोविड जैसी महामारी में उनको कोई दिक्कत न हो। कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन हुआ। रेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने गुलामी के प्रतीकों को दूर किया और जन गण मन से सेवा उद्देश्य को लेकर आगे बढ़े। इससे पूर्व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव पंत विहात स्थित सुदीक्षा रामायणी के आश्रम पहुंचे और उनसे मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नॉर्दर्न रेलवे जीएम शोभुन चौधरी, डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया, डॉ. एके जैन, भव्य जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed