{"_id":"6aa850492df44ab65f03f354","slug":"due-to-strong-winds-and-rain-electricity-was-lost-in-the-city-and-surrounding-areas-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-190211-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तेज हवा व बारिश से शहर व आसपास की उड़ी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तेज हवा व बारिश से शहर व आसपास की उड़ी बिजली
विज्ञापन
बिजनौर, नूरपुर। जिलेभर में तेज हवा के साथ आई बारिश ने बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। बुखारा बिजलीघर में पानी भर गया और शहर की 11 केवी, 33 केवी लाइनों में फाल्ट आ गए। इस कारण शहर में करीब दो घंटे बिजली कटौती रही। लाइनों में फाल्ट से कई मोहल्लों तीन से ज्यादा घंटे बिजली गुल रही। बारिश थम जाने के बाद फील्ड स्टाफ ने लाइनों का पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक किए। देहात क्षेत्र में लाइन पर पेड़ व टहनियों लाइनों से टच होने से कटौती रही। गांवों के काफी क्षेत्र में आपूर्ति अगले दिन तक सही होगी। उधर बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि तेज हवा व बारिश आपूर्ति बाधित हुई। फाल्ट सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया जा रहा है।
- व्यापारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
नूरपुर शहर में अघोषित बिजली कटौती से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन दिया। नगराध्यक्ष संजीव जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि दिन और रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। व्यापारियों ने कहा कि नगर में निर्धारित समय के अतिरिक्त भी कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। रात के अलावा दिन में भी लंबी कटौती होने से दुकानदारों के कामकाज पर असर पड़ रहा है। नगर में कई स्थानों पर विद्युत तारों के नीचे होने, शिव मंदिर चौक पर विद्युत पॉल के चारों ओर जाल लगाने, लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम उठाने की मांग की। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कटौती की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी। खुले में रखे ट्रांसफार्मर पर जाल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर नगर महामंत्री सचिन जोशी, सत्यम जोशी, अनूप गौड़, दीपक शर्मा, चित्रांगद भारद्वाज, सुरेश सैनी, महबूब इदरीसी आदि मौजूद रहे।