फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to neglect, the Chhachhari Mod-Syaau link road has turned into potholes.

Bijnor News: उपेक्षा से छाछरी मोड़-स्याऊ संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील

Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Due to neglect, the Chhachhari Mod-Syaau link road has turned into potholes.
हीमपुर दीपा। क्षेत्र का छाछरी मोड़-स्याऊ संपर्क मार्ग उपेक्षा के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया है। तीन वर्ष पूर्व ग्रामीणों की मांग पर यह संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया गया था, जो तहसील चांदपुर, ब्लॉक जलीलपुर को बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे को जोड़ता है। लगभग 15 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग पर चार पहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन रहता है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। संपर्क मार्ग को बनवाने के लिए लोगों ने जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


गांव रेहरा निवासी इंजीनियर मोहम्मद सलमान का कहना है कि छाछरी मोड़-स्याऊ संपर्क मार्ग के खस्ताहाल होने के बाद जब भी मार्ग की मरम्मत कराई गई, तब संबंधित विभाग द्वारा खानापूर्ति करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गई। अधिकारियों की लापरवाही से संपर्क मार्ग बदहाल हालत में है।
विज्ञापन

गांव हीमपुर दीपा निवासी वेल्डर सुशील विश्वकर्मा ने बताया कि यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के हीमपुर दीपा, रतनपुर खुर्द अजुपुरा जट, सैदाबाद, मुकरपुर गुर्जर मानिकपुरी, नाईपुरा, मुढाल, गदनपुरा, लदुपुरा, पीपली जट, रेहरा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। संपर्क मार्ग का अति शीघ्र निर्माण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशमी ट्रेडर्स अकबरपुर उर्फ सब्दलपुर के शमशाद बताते हैं कि संपर्क मार्ग की हालत अत्यधिक खराब होने से अब ग्रामीणों ने आना-जाना लगभग बंद कर दिया है। ग्रामीण अपने आवश्यक कार्य के लिए चांदपुर, बिजनौर-बदायूं मार्ग से होते हुए परेशान होकर जाते हैं। प्रशासन को इस ओर अति शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
गांव छाछरी टीप के समाजसेवी रवि ढाका एडवोकेट बताते हैं कि इस संपर्क मार्ग से होकर तहसील चांदपुर और ब्लॉक जलीलपुर जाने के लिए और कोई उचित मार्ग नहीं है। मार्ग की मरम्मत के लिए बार-बार अधिकारियों से गुहार की गई है। वह जनहित में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएंगे।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रयोश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है, ताकि उक्त समस्या निस्तारित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed