{"_id":"69a71f5f82f56bace30b8ae6","slug":"due-to-lunar-eclipse-holika-dahan-took-place-for-two-days-in-nagina-area-bijnor-news-c-27-1-bij1007-173762-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंद्रग्रहण के कारण नगीना क्षेत्र में दो दिन हुआ होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंद्रग्रहण के कारण नगीना क्षेत्र में दो दिन हुआ होलिका दहन
विज्ञापन
नगीना। चंद्र ग्रहण के चलते इस बार होली दहन नगीना तहसील क्षेत्र में दो दिन किया गया। बड़े मंदिर के पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी द्वारा भगवान नरसिंह के जुलूस की समाप्ति के बाद चार मार्च की सुबह होली दहन किए जाने की घोषणा करने के बावजूद अधिकतर स्थानों पर आयोजकों ने तीन मार्च की तड़के होली दहन किया।
सीओ डाॅ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नगीना क्षेत्र में 103 में से 70 स्थानों पर होली दहन तीन मार्च को व 33 स्थानों पर चार मार्च की तड़के संपन्न हुआ। नगीना देहात में 70 में से 52 जगह तीन मार्च को व 18 स्थानों पर चार मार्च को, बढ़ापुर में सभी 58 स्थानों पर तीन मार्च को ही होली दहन किया गया। उधर, कोतवाली देहात में 92 स्थानों में से 91 पर तीन मार्च को व एक स्थान पर चार मार्च की तड़के होली दहन हुआ। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर शांतिपूर्वक व सद्भावपूर्ण माहौल में होली दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उधर, मोहल्ला लाल सराय दलित बस्ती में युवाओं ने होली के गीतों पर जमकर रंग उड़ाया तथा नृत्य किया। भाजपा के प्रांतीय पार्षद रोहित रवि, पूर्व विधायक सतीश गौतम, संदीप रवि, सुमित कुमार, अंकित हिरनवाल, आशीष रंधावा, वासु कुमार, अमन कुमार, अमूल नंदा, चीनू कुमार, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
सुबह चार बजे होली दहन किया
राजा का ताजपुर। मंगलवार सवेरे चार बजे होली दहन किया गया। चौक बाजार में स्थित होली दहन स्थल पर पंडित कन्हैयालाल शर्मा द्बारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ होली समिति के संरक्षक राकेश शर्मा ने होली दहन किया। ढोल की थाप पर होली गाते हुए होली दहन स्थल पहुंचे हजारों ग्रामीण हाथों में गन्ने लेकर होली दहन स्थल पर जौं की बालियां भूनने पहुंचे। इस अवसर पर सुरेश सैनी, कमलजीत सिंह नूर, अनिल चंद्रा, मुनेश दिवाकर, विक्कू त्यागी, हरि सिंह चौहान, पप्पू त्यागी, धर्मअवतार वर्मा आदि मौजूद रहे।
झालू। मछली बाजार में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चना के उपरांत डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। समाजसेवी शिवम अग्रवाल की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु टेंट की व्यवस्था की गई। संवाद