फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to increasing congestion at the depot, the number of buses had to be increased

डिपो पर भीड़ बढ़ने से बढ़ानी पड़ी बसों की संख्या

Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Due to increasing congestion at the depot, the number of buses had to be increased
डिपो पर भीड़ बढ़ने से बढ़ानी पड़ी बसों की संख्या
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर डिपो पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जिसके चलते रविवार को हरिद्वार रूट पर डिपो से 30 बसों का संचालन किया गया। भीड़ को देख बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। कांवड़ लाने के लिए लोग बसों में बैठकर हरिद्वार की तरफ जा रहे हैं।

महाशिवरात्रि के पर्व पर भारी संख्या में लोग हरिद्वार जा रहे हैं। जिसकी वजह से बिजनौर डिपो पर हरिद्वार रूट पर जाने वाले ही यात्री दिखाई दे रहे हैं। भीड़ को देख रविवार को बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। सामान्य स्थिति में हरिद्वार रूट पर डिपो की सात बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन अब भीड़ बढ़ने से शनिवार को बसों की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई। इसके बाद रविवार को बढ़ती भीड़ को देख पांच बसों का संचालन और शुरू कर दिया। जिसके चलते रविवार को हरिद्वार रूट पर 30 बसें चलाई जा रही हैं। दूसरे रूटों की बसों को कम कर हरिद्वार भेजा रहा है। जिससे कांवड़ियों को बस कम होने की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। डिपो इंचार्ज कुसुमलता ने बताया कि डिपो पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी है। सामान्य स्थिति में हरिद्वार रूट पर सात बसों का संचालन किया जाता था। लगातार कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को परेशानी उठानी न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed