फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dry lakes of panchayats will be revived

Bijnor News: पंचायतों की सूखी झीलों को किया जाएगा जीवित

Fri, 07 Apr 2023 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dry lakes of panchayats will be revived
पहले चरण में अधिक रकबे वाली दो झील का कायाकल्प शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंचायतों की सूखी झीलों को जीवित किया जाएगा। झीलों का सुंदरीकरण होगा। दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार पहले चरण में अधिक रकबे वाली झील ली जाएगी। दो ब्लॉक की अधिक रकबे वाली झीलों पर काम शुरू हो गया है।

सीडीओ ने बताया कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव के चलते झील सूख गई है। झील गंदगी से कट गई है। नतीजतन इसका असर भूगर्भ जल स्तर पर पड़ा है। जल संचयन की समस्या के कारण डार्क जोन की समस्या होती है। प्रशासन ने पंचायतों की सूखी झीलों को जीवित करने का बीड़ा उठाया है। झीलों को पानी से लबालब भरा जाएगा। गांवों से आने वाले पानी के लिए इनलेट बनेंगे।
विज्ञापन



दो ब्लाॅक की झील पर काम शुरू

पहले चरण में अधिक रकबे वाली झील जीवित होगी। इस क्रम में किरतपुर ब्लाॅक के गांव छितावर तथा नजीबाबाद ब्लाॅक के गांव मोचीपुरा की झील के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। झीलों की साफ सफाई होगी। पूरे साल पानी से भरा रखने की व्यवस्था होगी। झीलों के तटबंध बनेंगे। झीलों के चारों ओर फुटपाथ बनेंगे। पौधरोपण होगा। इससे झील दर्शनीय स्थल बनेंगे। पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। गांवों में जलभराव की समस्या नहीं होगी। बताया कि झीलों को जीवित करने का काम मनरेगा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed