फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drunk man scuffles with PRV team

Bijnor News: नशे में धुत युवक ने पीआरवी टीम के साथ की धक्का-मुक्की

Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drunk man scuffles with PRV team
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम अनीशा नगली में डायल 112 की पीआरवी टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ एक युवक ने नशे की हालत में धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज कर दी। डायल 112 के पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डायल 112 पीआरवी गाड़ी संख्या 9212 पर तैनात पुलिसकर्मी देवदत्त यादव एवं चालक विनोद कुमार की ड्यूटी 25 मई की रात्रि शिफ्ट में थी। इसी दौरान उन्हें इवेंट संख्या 27028 के तहत ग्राम अनीशा नगली में शांति भंग की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम स्थिति को संभालने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान गांव निवासी अशोक पुत्र सुखवीर, जो कथित रूप से अत्यधिक नशे की हालत में था, अचानक मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद संबंधित थाने में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed