{"_id":"65a394ada421f5fafb06da8e","slug":"drones-in-forest-areas-and-divers-in-river-areas-will-keep-an-eye-on-crime-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-6080-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जंगल क्षेत्र में ड्रोन और नदी क्षेत्र में गोताखार रखेंगे अपराध पर निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जंगल क्षेत्र में ड्रोन और नदी क्षेत्र में गोताखार रखेंगे अपराध पर निगाह
Sun, 14 Jan 2024 01:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती-बरकातपुर चीनी मिल में संयुक्त बैठक करते प्रशासनिक अधिकारी।
बिजनौर, नांगलसोती/नजीबाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। निर्णय लिया गया कि सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। जंगल क्षेत्र में ड्रोन और नदी क्षेत्र में पीएसी के गोताखोर अपराध पर निगाह रखेंगे।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गेस्ट हाउस में बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में बिजनौर, काशीपुर, हरिद्वार, कोटद्वार के प्रशासन की लोकसभा चुनाव को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि लोकसभा चुनाव को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को अवैध शराब, बॉर्डर के कच्चे-पक्के रास्तों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर निगाह रखने की जरूरत है। बैठक में बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एएसपी सिटी संजीव वाजपेई, एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी कोटद्वार जया बलूनी, एएसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ कोटद्वार विभव सैनी सहित दोनों राज्यों के सीमावर्ती थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।