ड्रोन से गन्ना फसल पर किया छिड़काव
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारिकेशपुरम, बहादरपुर की ओर से गांव मीरपुर घासी के किसान प्रदीप कुमार शर्मा की गन्ना फसल में ड्रोन से कीटनाशक एवं नैनो यूरिया का छिड़काव कराया गया। अन्य गांवों के कई किसानों ने भी ड्रोन से छिड़काव का प्रदर्शन देखा।
डीसीओ पीएन सिंह ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव से कम समय में अधिक क्षेत्रफल में छिड़काव होता है। मुख्य महाप्रबंधक गन्ना अजय कुमार ढाका ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में मजदूरों की समस्या बनी रहती है। ऐसे में ड्रोन से किसान फसलों पर कीटनाशक, उर्वरक आदि का छिड़काव कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा, अमरीक सिंह, बलविन्दर सिंह, हरविन्दर, अनिल राठी, बलवंत सिंह, सुखवीर सिंह, अमरजीत सिंह, गन्ना समिति सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक एवं मिल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।