फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drone cameras monitored at mosques in the district

जिले में ड्रोन कैमरों से मस्जिदों पर रखी गई निगरानी

Mon, 25 May 2020 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drone cameras monitored at mosques in the district
अफजलगढ़ मं ईद पर रंग बिरंगे कपड़ो में घूमते बच्चे - फोटो : BIJNOR
जिले में ड्रोन कैमरों से मस्जिदों पर रखी गई निगरानी
विज्ञापन

नगीना/अफजलगढ़/रेहड़/कासमपुरगढ़ी/कादराबाद। कोरोना संकट के कारण मुस्लिमों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा की।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर सुबह से ही पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग करते रहे और ड्रोन कैमरों से नगर की मस्जिदों के आसपास की निगरानी कराई। ईद के दिन भी मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ कम दिखाई दी। उधर अफलगढ़, रेहड़, कासमपुरगढ़ी और कादराबाद में नगर व क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज मुस्लिमों ने घर पर अदा की। लोगों ने मुल्क की खुशहाली अमन चैन की दुआ मांगी साथ ही कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए भी दुआ की। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह व जामा मस्जिद पर पुल बल मौजूद रहा। नगरपालिका की ओर से नगर में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। बच्चे रंग-बिरंगे नए नए कपड़े पहन कर इधर उधर घूमते नजर आयें। उधर सीओ महेश कुमार व कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने क्षेत्र में भ्रमण कर हालातों का जायजा लिया।

देश की खुशहाली के लिए की दुआ
नींदडू़/किरतपुर/कोतवाली देहात । नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाई शेख, मनकुआ, बसेड़ा खुर्द और पाडली मांडू समेत क्षेत्र के कई गांवों में ईद-उल-फितर की वार्षिक नमाज घरों में अदा की। बच्चों ने भी बड़ों के साथ नमाज में हिस्सा लिया। उधर, ईद का चांद दिखाई देने वाली रात बाजार बेरौनक रहे। युवक और महिलाएं खरीदारी करती नजर नहीं आईं। उधर किरतपुर में लॉकडाउन के चलते ईद का त्योहार फीका रहा। मुफ्ती मोहम्मद आफाक कासमी ने ईदगाह में सुबह छह बजे नमाज पढ़ाई। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर पांच लोगों ने ईमाम के पीछे नमाज पढ़ी। मुफ्ती मोहम्मद आफक कासमी ने खुतबा पढ़ा और मुल्क हिंदुस्तान में अमनो अमान कायम रहने की दुआ कराई । सदर डॉ एहसानुलकरीम ,सेक्रेट्री मजहर नामी ने कहा कि हमने वक्त के तकाजे के मद्दे नजर सरकार की गाइडलाइन का पालन किया है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने सभी नगर वासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उधर कोतवाली देहात के क्षेत्र में मस्जिदों, मदरसों व ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं हुई। अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार ने कोतवाली देहात पहुंचकर क्षेत्र की ईदगाह, मस्जिद व मदरसों का जायजा लेने के लिए क्षेत्र के कई स्थानों पर भ्रमण किया। उधर हल्दौर में ईद का त्योहार पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों पर नमाज अदा की। गांव अम्हेड़ा, पैजनियां, जमीरुद्दीन हथाई, फजलपुर ढ़ाकी, हरदासपुर गढ़ी, सल्लाहपुर, महमदाबाद आदि गांवों में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।

कोतवाली देहात में नजाज के दौरान निरीक्षण करते एसपी देहात संजय कुमार।

कोतवाली देहात में नजाज के दौरान निरीक्षण करते एसपी देहात संजय कुमार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed