फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drivers and conductors will be trained to talk to the disabled.

Bijnor News: दिव्यांगों से बात करने के लिए चालक-परिचालक को देंगे प्रशिक्षण

Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 27 Sep 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will be trained to talk to the disabled.
बिजनौर। रोडवेज बसों में दिव्यांग यात्री भी सफर करते हैं। सफर के दौरान चालक, परिचालक दिव्यांग यात्रियों से मधुरता से बात करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिजनौर डिपो में 28 सितंबर को शिविर लगेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों में रोजाना काफी दिव्यांग और उनके साथी प्रमाण पत्र से सफर करते हैं। प्रमाण पत्र या अन्य मामलों को लेकर आपस में झगड़ा भी होता है। कई बार तो चालक, परिचालक यात्रियों को बस से उतार देते हैं। दिव्यांग यात्री से बस में कोई अभद्रता न हो। साथ ही सरल व्यवहार रखे। दिव्यांगजनों से कैसे बातचीत करें।
विज्ञापन

इसके लिए चालक, परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखनऊ से एक टीम आएगी, जो उन्हें प्रशिक्षित करेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में चालक, परिचालकों को दिव्यांगजनों के साथ सही व्यवहार के बारे में बताया जाएगा। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कर्मचारी दिव्यांगों के साथ गलत व्यवहार न करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed