फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drain construction file pending in State Agriculture Council

Bijnor News: राज्य कृषि परिषद में लंबित है नाला निर्माण फाइल

Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drain construction file pending in State Agriculture Council
नजीबाबाद। मुख्यमंत्री हब विकास योजना में हाईवे और मंडी समिति आसपास होने वाला जलभराव बाधक बन सकता है। राज्य कृषि मंडी परिषद लखनऊ कार्यालय में जल निकासी के नाला निर्माण कराने संबंधित फाइल पांच माह से धूल फांक रही है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति से धर्मकांटा तिराहे तक वर्षा में कोटद्वार मार्ग के हाईवे पर फ्लाईओवर और आस-पास जलभराव की समस्या रहती है। वर्षा के दौरान प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में गीता नगरी, सेंट मैरिज कॉलोनी, मदीना मस्जिद, धर्म कांटा तिराहे क्षेत्र शामिल है। क्षेत्र का बरसात का ओवरफ्लो पानी नगर सीमा में प्रवेश कर मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, तहसील कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को विकराल रूप लेता है। संपर्क मार्ग और दर्जनों मकान जलमग्न हो जाते हैं।
विज्ञापन

धर्मकांटा, मदीना मस्जिद, गीता नगरी क्षेत्र से नगर सीमा में आने वाले वर्षा के पानी रोकने के लिए प्रशासन ने नगर और मंडी समिति क्षेत्र की जलभराव समस्या के निराकरण के लिए नाला निर्माण योजना बनाई। योजना में कृषि उत्पादन मंडी समिति के भीतर चहारदीवारी से होता हुआ नाला निर्माण कराया जाना लेवल की दृष्टि से अनुकूल पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर मंडी समिति के सभापति एवं उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने मंडी समिति के सचिव कुलदीप कुमार के माध्यम से मंडी समिति परिसर से जनहित में नाला निकालने के लिए अनुमति संबंधी प्रस्ताव निदेशक राज्य कृषि मंडी परिषद लखनऊ को जनवरी के प्रथम सप्ताह में भेजा था।
राज्य कृषि मंडी परिषद लखनऊ ने पांच माह बाद भी नाला निर्माण की अनुमति जारी नहीं की है, जबकि कई माह पूर्व नाला निर्माण का टेंडर हो चुका है।
--
हब विकास याेजना के कार्य होंगे प्रभावित
नजीबाबाद। राज्य कृषि मंडी परिषद लखनऊ की उदासीनता से मुख्यमंत्री हब विकास योजना के विकास कार्य क्षेत्र में जलभराव के कारण प्रभावित होंगे। हब विकास में मुख्य समस्या हाइवे पर होने वाली जलभराव की समस्या है।
निर्वतमान चेयरपर्सन सबिया निशात के पति मौअज्जम खां एडवोकेट ने भी जिलाधिकारी और एसडीएम से मिलकर शासन में लंबित नाला निर्माण फाइल को अनुमति दिलाने की मांग की थी। बताया जाता है कि मंडी समिति के एक लिपिक ने राज्य कृषि मंडी परिषद लखनऊ कार्यालय को पूरे नगर का पानी मंडी समिति परिसर से निकालने के लिए नाला निर्माण कराने की बात कहकर गुमराह किया, जबकि मंडी समिति से नगर का लेवल काफी नीचा है। नाला निर्माण से मंडी समिति परिसर, गीता नगरी सेंट मेरी कॉलोनी, धर्मकांटा तिराहा और आस-पास के क्षेत्रों को जलभराव से राहत मिलेगी और सीधा पानी बाहर चला जाएगा।

वर्तमान चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने राज्य कृषि मंडी परिषद लखनऊ के निदेशक से वार्ता कर नाला निर्माण की अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री हब विकास योजना के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। हाइवे क्षेत्र के जलभराव और क्षेत्र से नगर में जाने वाले पानी को रोकने के लिए नाला मंडी समिति परिसर से निकालने के लिए फाइल निदेशक राज्य कृषि मंडी परिषद को अनुमति के लिए भेजी गई है। - विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed