फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dragon fruit farming increased farmer's income

Bijnor News: ड्रैगन फ्रूट खेती ने बढ़ाई किसान की आय

Wed, 07 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dragon fruit farming increased farmer's income
बिजनौर के ग्राम ऊमरी में ड्रैगन फ्रूट की फसल के साथ किसान व डीएचओ। - फोटो : BIJNOR
ड्रैगन फ्रूट खेती ने बढ़ाई किसान की आय
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ती लागत, कम उत्पादन को देखते हुए पारंपरिक खेती की जगह युवा किसान ऋतुराज ने ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपनाया। उनकी मेहनत व लगन के चलते नया प्रयोग सफल हुआ। पोषक तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट की खेती ने उनकी आय बढ़ाई। आय बढ़ी, तो उन्होंने खेती का दायरा बढ़ा दिया।
बिजनौर जनपद में किसानों को गन्ने के अलावा फलों की खेती भी भाने लगी है। नहटौर क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी किसान ऋतुराज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ड्रैगन फ्रूट की बागवानी कर उसका उत्पादन कर रहे हैं। ऋतुराज सिंह ने बताया कि तीन बीघा से शुरू की थी, जो वर्तमान में एक एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं, आगे दो एकड़ तक करने की योजना है।
विज्ञापन

बताया कि एक पोल विकसित करने में 1800 से 2,000 रुपये तक का खर्च आता है। 308 पोल पर सवा चार क्विंटल उत्पादन हुआ है। ऋतुराज सिंह ने बताया कि उनके ड्रैगन फ्रूट की लोकल बाजार में मांग है और यहां ही खपत हो जाती है। बाजार में उन्हें 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ड्रैगन फ्रूट का भाव मिल रहा है। यही नहीं वह इस फसल के बीच में अमरूद सहित अन्य फलों के पेड़ लगाकर उनके फल उत्पादित कर रहे हैं। नवाचार के रूप में उन्नत खेती करने पर डीएम द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ढाई सौ एकड़ में हो रही जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो साल पहले जनपद में 100 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती होती थी। किसानों की रुचि बढ़ने से वर्तमान में जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती करीब ढाई सौ एकड़ में हो रही है।

विभाग की ओर से गोष्ठी आदि के माध्यम से ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को शासन से मिलने वाला अनुदान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बाजार उपलब्ध कराने में भी किसान की मदद की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed