{"_id":"61f438546506bd5ca2271d72","slug":"dr-neeraj-chaudhary-alliance-candidate-in-bijnor-seat-bijnor-news-mrt574979368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर सीट पर डॉ. नीरज चौधरी गठबंधन प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर सीट पर डॉ. नीरज चौधरी गठबंधन प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर सीट पर डॉ. नीरज चौधरी गठबंधन प्रत्याशी
बिजनौर। बिजनौर सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्तक्षेप के बाद डॉ. रमेश तोमर नामांकन कराने से पीछे हट गए हैं। दरअसल, सपा ने बिजनौर सीट पर डॉ. रमेश तोमर को चुनाव चिह्न जारी कर दिया था। हालांकि पार्टी के उम्मीदवारों लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था। लोकदल ने डॉक्टर नीरज चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया। जोकि अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
शुक्रवार को सपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. रमेश तोमर ने प्रेस वार्ता कर नामांकन नहीं करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो आदेश है, उसका वे पालन कर रहे हैं। बता दें कि सपा ने बिजनौर सीट पर डॉ. रमेश तोमर को उम्मीदवार बनाते हुए चुनाव चिह्न दे दिया था। उन्होंने नामांकन पत्र भी ले लिया, लेकिन जमा नहीं किया गया था। पार्टी हाईकमान से उन्हें रुकने के निर्देश बार-बार मिल रहे थे। बता दें कि बिजनौर सीट पर सपा और रालोद दोनों के ही प्रत्याशी उतारने के बाद गठबंधन को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार मैदान में न उतर जाए। हालांकि नामांकन पत्र जमा होने के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी डॉ. रमेश कुमार ने अपना नामांकन नहीं कराने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब वे गठबंधन के प्रत्याशी का पुरजोर तरीके से समर्थन करेंगे। अब बिजनौर सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी हैं।